राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान! मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। अपने संबोधन में, उन्होंने देश के लिए नासूर बन चुकी तीन बड़ी समस्याओं को उखाड़ फेंकने का दावा किया है, में तीन समस्याएं हैं – जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, नक्सलवाद और उत्तर पूर्व का उग्रवाद।

प्रमुख बिंदु
1. जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद:
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में भारी गिरावट आई है। शाह के अनुसार, आज कश्मीर में सामान्य हालात बन रहे हैं और रात में भी लोग आराम से अपने घरों से निकल सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था।
2. नक्सलवाद पर नियंत्रण:
गृहमंत्री ने बताया कि देश के 90% हिस्सों में नक्सली गतिविधियां समाप्त हो चुकी हैं। सरकार ने विकास कार्यों को बढ़ावा देकर और सुरक्षा बलों को मजबूत कर नक्सलवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। साथ ही गृहमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि अगले साल, 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
3. उत्तर पूर्व का उग्रवाद:
गृहमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर पूर्व के उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते करके क्षेत्र में शांति और विकास की बहाली की गई है।

अमित शाह का राज्यसभा में यह संबोधन मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों का लेखाजोखा था। उन्होंने साफ किया कि सरकार आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक सुधारों के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *