धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: चमत्कारी संत या सिर्फ पाखंडी

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri (बागेश्वर धाम सरकार) Biography in Hindi

जन्म – 4 जुलाई 1996, छतरपुर, मध्यप्रदेश
गुरूजी – उनके दादा भगवान दास गर्ग जी
पिता – रामकृपाल गर्ग
माता – सरोज गर्ग

आज Social Media हो या News Channel, एक संत जो हर जगह छाए रहते हैं, वो हैं बाघेश्वर नाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। कुछ लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को सिर्फ एक Magic Trick बताते हैं, तो वहीं उनके भक्त उनको एक सिद्ध संत और बालाजी का अंश मानते हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उम्र अभी सिर्फ 28 साल है, लेकिन उनके भक्तों की संख्या लाखों में हैं। उनके भक्तों में नेता, क्रिकेटर, VVIPs लोग भी शामिल हैं। आइये जानते हैं कि कैसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इतनी कम उम्र में पाई इतनी सफलता –

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाघेश्वर महाराज) का जन्म मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 4 जुलाई 1996 को हुआ था। उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज गर्ग है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परिवार पीढ़ियों से गढ़ा गांव में पंडिताई कर रहा था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी भगवान दास गर्ग ने गांव में बालाजी महाराज का एक मंदिर बनवाया था। बाघेश्वर महाराज ने बारहवीं तक की पढ़ाई गढ़ा गांव के सरकारी स्कूल से ही की, इसके बाद उन्होंने बीए में एडमिशन लिया, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

बचपन से ही लगा भक्ति में मन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्र अपने दादा भगवान दास गर्ग जी को अपना गुरु बताते हैं, उनके जीवन पर उनके दादा गुरु का बहुत प्रभाव है। धीरेंद्र 9 साल की उम्र से ही बालाजी सरकार की पूजा करने लगे थे। अपने दादा से रामकथा सीखकर उन्होंने 12 साल की उम्र से ही दरबार लगाना शुरू कर दिया था। 2003 से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ही बाघेश्वर नाम सरकार के दरबार की देखरेख कर रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों का मानना है कि वे बालाजी महाराज के अंश हैं।

क्या है इनकी प्रसिद्धि का कारण
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हमेशा ही भक्तों का तांता लगा रहता है। जब भी कोई भक्त इनके यहां अर्जी लगाता है, तो वे पहले ही पर्चे पर भक्त की सारी इच्छाएं लिख देते हैं और फिर उनका उपाय बताते हैं। इनके अनुयायियों के अनुसार यह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चमत्कार है और यह सिद्धि उन्हें बालाजी महाराज से प्राप्त हुई है। वहीं इनका विरोध करने वाले इनकी सिद्धि को पाखंड और सिर्फ एक Magic Trick बताते हैं।

आज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के देश विदेश में लाखों अनुयायी हैं, हाल ही में अंबानी परिवार की शादी में भी उन्हें आमंत्रित किया गया था। उस समय वे ऑस्ट्रेलिया में कथा कर रहे थे, तब अंबानी परिवार ने उनके लिए एक विशेष विमान भेजा, जिसके बाद वे शादी में सम्मिलित हुए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ, भाजपा सांसद मनोज तिवारी जैसे कई VVIPs जाते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही एक केंसर अस्पताल शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *