“देख रहा है बिनोद” अशोक पाठक को एक डायलॉग से मिली पहचान

ashok Pathak Panchayat

Ashok Pathak Biography in Hindi

जन्म – सीवान, बिहार
शिक्षा – ग्रेजुएशन
काम – पंचायत, सेक्रेड गेम्स, फुकरे रिटर्न्स, हाइवे

पंचायत वेबसीरीज का तीसरा सीज़न भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया, इसके साथ ही इस पर बने मीम्स भी लोग Social Media पर काफी Share कर रहे हैं। उन्हीं में से एक मीम जो पहले सीज़न से ही काफी लोकप्रिय रहा, वो है ‘देख रहा है बिनोद’। पंचायत वेबसीरीज में एक किरदार है बिनोद, जिससे भूषण उर्फ बनराकस किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहता है कि ‘देख रहा है बिनोद’। वैसे तो पंचायत वेबसीरीज का हर किरदार लोगों के बीच में लोकप्रिय है, लेकिन बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक को काफी सराहा जा रहा है। आइये जानते हैं अशोक पाठक के बारे में –

अशोक पाठक (बिनोद) कौन है
अशोक पाठक बिहार में सीवान के रहने वाले हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति शुरू से ही अच्छी नहीं थी, इसीलिए काम की तलाश में परिवार दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आकर रहने लगा। अशोक भी बचपन से ही अपने परिवार का हाथ बंटाने के लिए काम करने लगे थे। जब वे नौवीं क्लास में थे, तब अपने चाचा के साथ रूई बेचने 20 से 30 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर जाते थे, जिससे उन्हें लगभग 100 रूपए रोजाना की कमाई होती थी।

कॉलेज ने बदली उनकी जिंदगी
अशोक ने एक इंटरव्यू में बताया कि गलत संगत के चलते उन्हें गुटखा, पान, तंबाकू खाने की आदत हो गई थी और दूसरे बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को अशोक के साथ खेलने से मना करते थे। अशोक ने बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लिया। अशोक को सिंगिंग और एक्टिंग का शौक था, जिसके चलते वे अपने कॉलेज में थिएटर में हिस्सा लेने लगे। जब उन्होंने अपने दोस्तों को मुंबई जाकर हीरो बनने की बात बताई, तो सबने यह कहकर उनका मजाक उड़ाया कि ना तो तेरी शकल हीरो वाली है और ना ही पर्सनेलिटी। एक बार उनके प्रिंसिपल ने उन्हें प्ले डायरेक्ट करने के लिए कहा, जिसके बदले में उन्हें 40 हजार रुपए मिले, जिसे लेकर वे अपने सपने को साकार करने मुंबई आ गए।

मुंबई में जल्द ही लखपति बन गए
मुंबई में आकर अशोक लगातार काम की तलाश करते रहे, तब उन्हें डोमिनोज़ के एड में काम करने का मौका मिला। इस एड में उन्हें 70 हजार प्रतिदिन के हिसाब से एक लाख चालीस हजार रूपए मिले थे। इस तरह मुंबई आने के एक महीने के अंदर ही अशोक लखपति बन गए थे। फिल्मी दुनिया की बात करें, तो उन्हें पहला रोल रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट की मूवी “हाईवे” में मिला था।

अशोक ने इसके अलावा सेक्रेड गेम्स, फुकरे रिटर्न्स, क्लास ऑफ 83 में भी काम किया है। लेकिन अशोक को असली पहचान पंचायत वेबसीरीज में बिनोद के किरदार से मिली। पंचायत वेबसीरीज का यह किरदार एक गरीब आदमी है, जो वेबसीरीज के दूसरे किरदार भूषण उर्फ बनराकस के साथ रहता है। हाल ही में अशोक ने अपनी फिल्म ‘मिडनाइट सिस्टर्स’ के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *