Gautam Gambhir Biography in Hindi.
जन्म : 14 अक्टूबर 1981, नई दिल्ली
उपनाम : गौती
पिता : दीपक गंभीर
माता : सीमा गंभीर
पुरस्कार : अर्जुन पुरस्कार (2008), पद्मश्री (2019)
सांसद : पूर्वी दिल्ली (2019 से 2024 तक)
पार्टी : भारतीय जनता पार्टी
वर्तमान – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
भारत में आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट है, इसीलिए क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है। वैसे तो भारत में कई महान क्रिकेटर हुए, जैसे कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद्मश्री गौतम गंभीर की।
वैसे तो गौतम गंभीर 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन 2003 में उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना शुरू किया। आज गौतम गंभीर के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन के बारे में –
गौतम गंभीर का शुरूआती जीवन
गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम दीपक गंभीर और माता का नाम सीमा गंभीर है। गौतम गंभीर का पालन – पौषण उनके नाना नानी ने किया। गौतम गंभीर 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां उन्हें शुरुआती प्रशिक्षण उनके मामा पवन गुलाटी ने दिया था। गौतम गंभीर की स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई, उसके बाद उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन ग्रेजुएशन बीच में ही छोड़ दिया।
ऐसे हुई क्रिकेट की शुरूआत
वैसे तो गौतम गंभीर ने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने दिल्ली की लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में दाखिला लिया, जहां संजय भारद्वाज और राजु टंडन से उन्होंने प्रशिक्षण लिया। उसके बाद वे दिल्ली की घरेलू टीम से खेलने लगे, जहां खेलते हुए उन्होंने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गौतम ने 2003 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनकी दमदार पारियों ने भारत को बहुत से मैच जीताए। 2011 में उन्हें Indian Premier league (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान चुना गया, उनकी कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में IPL जीता। 2018 में गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 22 मार्च 2019 में गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2019 के लोकसभा चुनावों में गौतम भाजपा की ओर से पूर्वी दिल्ली के सांसद बने, 2 मार्च 2024 में गौतम गंभीर ने राजनीति से भी संन्यास ले लिया।
गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के कारण उन्हें 2008 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, वहीं 2009 में उन्हें ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वर्तमान में गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए अपने हलफनामे में गौतम गंभीर ने 147 करोड़ रुपए की संपत्ति होना स्वीकारा है।