बेल्जियम में दबोचा गया मेहुल चोकसी, अब भारत वापसी की तैयारी!

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज़ हो गई है। भारत सरकार के अनुरोध पर बेल्जियम के एंटवर्प शहर में मेहुल चोकसी को हिरासत में लिया गया है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई की विशेष अदालत से ग़ैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की मांग की है।

क्या है मामला?
मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर 2018 में ₹13,500 करोड़ के PNB बैंक घोटाले का आरोप है। दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए थे। नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है जबकि चोकसी पहले एंटीगुआ और अब बेल्जियम में है। बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार उसे प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

CBI ने अदालत से की अपील
CBI ने हाल ही में मुंबई की एक अदालत में याचिका दाखिल कर चोकसी के खिलाफ ग़ैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। यह मामला केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ ₹55.27 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। चूंकि इस केस में कोई सरकारी अधिकारी आरोपी नहीं है, अदालत ने इसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया है।

भारत सरकार की तैयारी
भारत सरकार ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय इस मामले में समन्वय बना रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि कानूनी प्रक्रिया जल्दी पूरी होती है तो चोकसी को जल्द भारत लाया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *