महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। सत्य, अहिंसा और स्वतंत्रता संग्राम के उनके विचारों को समझने के लिए कई शानदार फिल्में बनी हैं। ये फिल्में न केवल उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाती हैं, बल्कि हमें उनके विचारों को अपनाने की प्रेरणा भी देती हैं। अगर आप गांधी जी के जीवन को करीब से समझना चाहते हैं, तो ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए।
1. गांधी (1982)
रिचर्ड एटनबरो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म महात्मा गांधी के पूरे जीवन पर आधारित है और इसे ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। इसमें दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक के संघर्ष को दिखाया गया है।
2. महात्मा (1996)
श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजित कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गांधीजी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री स्टाइल फिल्म है, जो उनके संघर्ष, सत्याग्रह और विचारों को ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करती है।
3. गांधी, माय फादर (2007)
फिरोज अब्बास खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शन जरीवाला ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी, वहीं अक्षय खन्ना ने गांधीजी के बेटे हरिलाल गांधी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गांधीजी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्ते को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे गांधी जी के आदर्शों ने उनके बेटे के जीवन को प्रभावित किया।
4. लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गांधीजी की अवधारणा को गांधीगिरी के रूप में दर्शाया गया है।इसमें दिखाया गया है कि कैसे गांधीजी के विचार आज भी लोगों की ज़िंदगी बदल सकते हैं।
5. मैंने गांधी को नहीं मारा (2005)
जाह्नु बरुआ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे यह भ्रम हो जाता है कि गांधीजी की हत्या के लिए वह जिम्मेदार है। फिल्म में गांधीजी के विचारों और उनकी हत्या के प्रभाव को बारीकी से दिखाया गया है।
महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी प्रेरणा देने वाले हैं। बॉलीवुड में समय-समय पर उनकी जीवनगाथा को शानदार फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। अगर आप सत्य, अहिंसा और स्वतंत्रता संग्राम को गहराई से समझना चाहते हैं, तो ये फिल्में जरूर देखें।