दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी से महिला की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे होटल में बुलाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

कैसे हुआ अपराध?
1. पीड़िता ब्रिटेन की नागरिक है और कुछ दिनों पहले भारत घूमने आई थी।
2. सोशल मीडिया पर उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई, जो खुद को एक बिजनेसमैन बता रहा था।
3. पीड़िता ने पहले आरोपी को महाराष्ट्र बुलाया, आरोपी ने महाराष्ट्र आने से मना कर दिया।
4. तब पीड़िता खुद दिल्ली आयी और महिपालपुर स्थित होटल में आरोपी को बुलाया।
5. आरोपी अपने साथ एक दोस्त को भी ले आया, जहां दोनों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों कैलाश और वसीम को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला को पहले से ही अपने जाल में फंसा रहा था। पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ब्रिटिश हाई कमीशन की प्रतिक्रिया
इस मामले को लेकर ब्रिटिश हाई कमीशन ने भी संज्ञान लिया है और स्थानीय प्रशासन से इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल
यह मामला दिल्ली में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। हाल के वर्षों में कई विदेशी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित होती है।

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी से महिला की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे होटल में बुलाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
कैसे हुआ अपराध? 1. पीड़िता ब्रिटेन की नागरिक है और कुछ दिनों पहले भारत घूमने आई थी। 2. सोशल मीडिया पर उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई, जो खुद को एक बिजनेसमैन बता रहा था। 3. पीड़िता ने पहले आरोपी को महाराष्ट्र बुलाया, आरोपी ने महाराष्ट्र आने से मना कर दिया। 4. तब पीड़िता खुद दिल्ली आयी और महिपालपुर स्थित होटल में आरोपी को बुलाया। 5. आरोपी अपने साथ एक दोस्त को भी ले आया, जहां दोनों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों कैलाश और वसीम को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला को पहले से ही अपने जाल में फंसा रहा था। पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
ब्रिटिश हाई कमीशन की प्रतिक्रिया इस मामले को लेकर ब्रिटिश हाई कमीशन ने भी संज्ञान लिया है और स्थानीय प्रशासन से इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल यह मामला दिल्ली में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। हाल के वर्षों में कई विदेशी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित होती है।